फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार खड़ी कर रोक दिया फोर लेन का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कंधरापुर थाना अंतर्गत महराजपुर (सेहदा जंगल) के पास निर्माणधीन फोर लेन के निर्माण में ग्रामीणों ने दीवार खड़ी कर बाधा उत्पन्न कर दिया है। इसके पीछे कारण अब तक भूमि का मुआवजा न मिलना बताया जा रहा है। आक्रोशित लोगों द्वारा दीवार खड़ी किए जाने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और काम को रोकवा दिया। वहीं ग्रामीण मुआवजे का भुगतान हुए बगैर निर्माण कार्य नहीं होने देने पर अड़े हुए है।
विज्ञापन

सदर तहसील अंतर्गत आने वाले महराजपुर ग्राम सभा के गाटा संख्या 28 रकबा 0.075 हेक्टेयर में कई खाताधारक है। जिसमें श्रीचंद श्रीवास्तव, श्याम दुलारी, फौजदार मौर्या, खदेरूनी, राजकुमार, मो. हलीम, मो. करीम आदि शामिल है। यह भूमि फोर लेन में आ गई है। उक्त भूमि पर उक्त सभी खातेदार मकान बना कर रहते थे। फोर लेने में जमीन आने के बाद सीआरओ कार्यालय ने इन सभी के भवनों का मुआवजा दे दिया और मकान का ध्वतीकरण करा दिया। जमीन का मुआवजा कुछ लोगों को ही दिया गया है। जिसमें श्रीचंद श्रीवास्तव व फौजदार मौर्या का जहां पूरा मुआवजा जमीन व मकान का मिल चुका है तो वहीं श्याम दुलारी को आधे जमीन व मकान का मुआवजा मिला है। अन्य खातेदारों को सिर्फ मकान का मुआवजा मिला है और जमीन का मुआवजा अब तक लटकाए रखा गया है। वर्तमान में उक्त जमीन पर फोर लेन निर्माण में लगी कार्यदायी संस्था ने मिट्टी पाटने के साथ ही एक लेयर गिट्टी की ढलाई भी कर दिया है। वहीं जमीन के मुआवजे के भुगतान केा लेकर ग्रामीण सीआरओ कार्यालय का चक्कर भी काट रहे है। एक व्यक्ति ने कुछ दिनों पूर्व कलेक्ट्रेट में मुआवजा भुगतान की मांग को लेकर आत्मदाह का भी प्रयास किया था। सिर्फ आश्वासन पर आश्वासन मिलने से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को निर्माणाधीन फोर लेन पर ईंट की दीवार खड़ी कर काम अवरूद्ध कर दिया। सूचना पर पहुंची कंधरापुर पुलिस ने दीवार निर्माण का काम आधा अधूरा होने के बाद रूकवाया दिया लेकिन ग्रामीण दीवार खड़ी करने के बाद बगल में ही प्लास्टिक का टेंट डाल कर बैठ गए है। लोगों का कहना है कि सीआरओ कार्यालय के लोग सिर्फ बरगला रहे है, जब तक मुआवजा का भुगतान नहीं होता तब तक वे फोर लेन का काम नहीं होने देंगे। इस अवसर पर खदेरनी, श्याम दुलारी, राजकुमार, मो. हलीम, मो. करीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें