आजमगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में इस बार लोकसभा चुनाव का असर भी देखने को मिलेगा। योजना के तहत लक्षित आवासों को वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक पूरा करना होता है। इस बार मार्च में अधिसूचना जारी होने की संभावनाओं के बीच 15 फरवरी तक ही आवासों को पूरा करना होगा। शासन की ओर से इस पर सख्ती भी की जा रही है। दो दिन पहले 10 दिन के भीतर सभी लक्षित लाभार्थियों को तीसरी किस्त जारी करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। वर्ष 2018-19 में शासन की ओर मिले लक्ष्य में 7000 आवास स्वीकृत हुए हैं। जो लक्ष्य का सापेक्ष 95 फीसदी हैं। इसमें अभी तक 6986 लाभार्थियों का सत्यापन हो चुका है। 6981 लाभार्थियों को प्रथम किस्त जारी की जा चुकी है। 6654 लाभार्थियों के खाते में दूसरी और 4679 लाभार्थियों के खाते में तीसरी किस्त जारी का जा चुकी है। इसमें स्वीकृत आवासों के सापेक्ष 3651 लाभार्थी के आवास पूरे हो चुके हैं। अभी 2307 लाभार्थियों के खाते में अभी तीसरी किस्त जारी करनी है। शासन की ओर से इसे 10 दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी आवासों को 15 फरवरी तक पूरा भी करना है। प्रधानमंत्री आवास शहरी में गत वर्ष पहले फेज में 4698 के वार्षि लक्ष्य के सापेक्ष 3898 आवासों को मंजूरी मिली थी। इसमें लगभग 14 आवास पूर्ण होने की ओर है। धनराशि की कमी के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। नये वित्तीय वर्ष में भी लगभग 4500 आवासों को मंजूरी मिली है। अभी इस फेज में मंजूर आवासों में किसी को धनराशि जारी नहीं की गई है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में इस वर्ष के आवासों को 15 फरवरी तक पूर्ण कराना है। 10 दिन में सभी लाभार्थियों को तीसरी किस्त जारी करनी है। इस बारे में सभी को निर्देशित किया जा चुका है।
डीएस उपाध्याय, सीडीओ
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में पहली फेज के मंजूरी आवासों पर कार्य चल रहा है। धनराशि की कमी के कारण कुछ परेशानी आ रही है। अभी तक 14 सौ के आसपास आवास पूर्म हो पाए हैं।
डॉ. महेंद्र प्रसाद, पीओ डूडा