फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष से की धान क्रय केंद्र संचालित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। भाजपा मंडल अहरौला की बैठक मंगलवार को भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय बनकट में हुई। बैठक में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने विभिन्न गांव और कस्बों से आए किसानों और पीड़ितों की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण का निर्देश दिया। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि धान खरीद के लिए मात्र दो केंद्र खजूरी और हांसामतलूबपुर हैं। पूर्व में बिलारी और रेडहा भी खरीद केंद्र रह चुके हैं। हमारी मांग है कि इन्हें भी क्रय केंद्र बनाया जाए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने किसानों को आश्वासन दिया कि हम संबंधित विभागों को केंद्र को पुन: संचालित करने के लिए पत्र लिख चुके हैं। किसानों ने किसान केंद्रों पर खाद और बीज की उपलब्धता के लिए भी जिलाध्यक्ष से मांग की। जिलाध्यक्ष ने सभी समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रबंधक बसंत लाल, भाजपा अतरौलिया के संयोजक जितेंद्र सिंह गुड्डू, डा. राम सिंह पालीवाल, बालमुकुंद सिंह, ओम प्रकाश सिंह, जिलेदार सिंह, हरीश तिवारी, रामनाथ सिंह, हरिहर राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


ब्लॉक अध्यक्ष ने दिया पद से त्यागपत्र
अहरौला। ब्लॉक के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह अपने स्वास्थ्य कारणों को लेकर अपना त्यागपत्र जिलाध्यक्ष को सौंप दिया। उन्होंने अपने त्यागपत्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्या, बढ़ती उम्र का हवाला दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष जय नाथ सिंह ने मंडल संयोजक के रूप में जिलेदार सिंह को नामित किया और बताया एक दो दिनों के बाद जिले स्तर से अहरौला मंडल अध्यक्ष की घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें