फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले लेखपाल, निलंबन और नोटिस से और बढ़ा हौसला

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उप्र लेखपाल संघ का धरना सोमवार को भी रिक्शा स्टैंड पर जारी रहा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन की ओर से निलंबन और नोटिस जारी करने की कार्रवाई से उनका हौसला और बढ़ रहा है। मांगें पूरी होने तक धरना अनवरत जारी रहेगा।
विज्ञापन

सोमवार को धरने की अध्यक्षता रामबुझ यादव और संचालन जिलामंत्री पंकज अस्थाना ने किया। जिलाध्यक्ष हरिद्वार सिंह पालीवाल ने कहा कि लेखपालों को निलंबन किया जा रहा है और नोटिस दिया जा रहा है। लेकिन धरना अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने भाजपा जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकरियों से मांग की कि वे सरकार को पत्र लिखकर मांगों को पूरा कराने का कोशिश करें। सरकार की हठवादिता के कारण छात्रों, किसानों का काफी नुकसान हो रहा है। पंकज अस्थाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश का लेखपाल आज 2800 ग्रेड-पे की मांग कर रहा है जबकि पड़ोसी प्रांतों हिमांचल प्रदेश और पंजाब में लेखपाल पहले से ही 3200 ग्रेड-पे प्राप्त कर रहे हैं। हमें महज 2000 ग्रेड पे दिया जा रहा है। प्रदेश के लेखपाल धरने पर बैठने को मजबूर है। रामबुझ यादव ने कहा कि लेखपालों को निलंबित कर और बर्खास्त कर हमारी जायज मांगों के आंदोलन को कुचला जा रहा है, लेकिन लेखपाल संवर्ग फांसी पर चढ़ने के लिए तैयार है। इस अवसर पर उमेश नरायण मौर्य, राज सिंह, सुनील कुमार, कुलदीप यादव, साधना, मीना सिंह, शिवानी सिंह, सरोज दुबे,कविता दुबे, स्नेहलता तिवारी, सुनीता रानी, पूनम चौहान, रीना कुमारी, प्रतिभा यादव, सत्येन्द्र मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें