फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नातिया मुकाबले में अंजुमन मजहरे हक़ अलीनगर अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। क़स्बा स्थित मुहल्ला पुरानी बस्ती लाल कुंआ परिसर में तंजीम हस्साने रसूल मिशन की ओर से सोमवार देर रात 15वें वार्षिक नातिया कार्यक्रम का आयोजन हाजी असरारुल हसन अंसारी और फ़िरोज अनवर के नेतृत्व में हुआ। इसमें आसपास की 14 अंजुमनों ने भाग लिया। अंजुमन मजहरे हक़ अलीनगर को पहला स्थान मिला। सभी अंजुमनों ने हजरत मुहम्मद की शान में नातिया कलाम प्रस्तुत कर खिराजे अक़ीदत पेश की।
विज्ञापन

ड्रा के माध्यम से प्रथम स्थान पाने वाली अंजुमन के एक सदस्य को हज की जियारत, सभी 14 अंजुमनों के एक-एक सदस्यों को अजमेर शरीफ की जियारत कराने और अशरफिया इंटर कालेज के टॉपर छात्रों को अजमेर शरीफ की जियारत कराने की व्यवस्था थी। ड्रा के माध्यम से प्रथम पुरस्कार अंजुमन मजहरे हक़ अलीनगर को मिला। इनके एक सदस्य तुफैल अहमद को हज की जियारत के लिए दो लाख एक हजार का पुरस्कार दिया गया। सभी 14 अंजुमनों के एक-एक सदस्य के अलावा पांच शायरों को अजमेर शरीफ की जियारात के लिए 14 सौ रुपये का पुरस्कार दिया गया। वर्ष 2016 -17 में अशरफिया इंटर कालेज के कक्षा छह से इंटर तक कक्षावार टॉपर मुहम्मद फराज, तहजीब अनवर, सय्यद हुसैन, मुहम्मद साद, मुहम्मद शाद अंसारी, अमीर हमजा, जमाल अशरफ, मोहम्मद सलमान को भी अजमेर शरीफ की जियारत के लिए 14 सौ रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। सरप्राइज पुरस्कार के रूप में अल्जामियातु अशरफिया के वरिष्ठ अध्यापक मौलाना नईमुद्दीन अजीजी की पत्नी को उमरा के लिए 72 हजार का पुरस्कार दिया गया। अल्जामियातु अशरफिया के पूर्वऽ प्रधानाचार्य मोहम्मद अहमद मिस्बाही को ‘हाफिजे मिल्लत’ एवार्ड से नवाजा गया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी अब्दुल मजीद अंसारी, हाजी मुहम्मद मजहर अंसारी, गुड्डू मिर्जा, हाजी सरफराज अहमद, महमूद नोमानी, मो. रमजान, ज्याऊल हसन, हाजी कमरुल हक़ आदि शामिल रहे। अध्यक्षता हाजी शाहिद हसन, शाहिद मुबारकपुरी और संचालन क़ैसर आजमी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें