निजामबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर पंचायत निजामाबाद को स्थान दिलाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन जी-जान से जुटा हुआ है। शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमा यादव और अधिशासी अधिकारी राजपति अभिचल के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकालकर और मुहल्लों में डस्टबीन लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान की शुरूआत करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमा यादव के नेतृत्व में एक वार्ड में दो रंगों का डस्टबीन वितरित किया गया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि हर कोई अपने घर का कचरा अब इसी डस्टबीन में डाले। नगर पंचायत निजामाबाद द्वारा वार्ड वाइज गीले कूड़े हरे डस्टबीन और सूखे कूड़े को नीले डस्टबीन में रखने के लिए वार्ड नंबर पांच में डस्टबीन वितरित किया। प्रेमा यादव ने कहा कि सफाई कर्मियों के बूते पर नगर पंचायत क्षेत्र को साफ-सुथरा नहीं रखा जा सकता है। अपने क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के लिए हमें भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। चुनाव के दौरान ही उन्होंने क्षेत्र को साफ.सुथरा रखने की प्रतिबद्घता दोहराई थी। अपनी उसी प्रतिबद्घता के अनुरूप उन्होंने इस अभियान की शुरूआत की है। यह कारवां अब रूकने वाला नहीं है। इसी तरह से नगर के सभी मोहल्लों में डस्टबीन वितरीत किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी राजपति अविचल ने लोगों से अपील की कि वह नगर पंचायत के इस स्वच्छता अभियान में सहभागी बनें। इस मौके पर अलाउद्दीन, धर्मेंद्र गौड़, अफसर अली, गुफरान, मनोज, कामता सोनकर, समाजसेवी श्रीलाल, संतोष गोंड़ आदि उपस्थित थे।
स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
आजमगढ़। मिशन अस्पताल हरबंशपुर में शनिवार को ग्रामीण चिकित्सक की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में नसबंदी और स्वच्छ भारत मिशन के तहत गोष्ठी की गई। डा. मीनष राय ग्रामीण चिकित्सकों को अस्पताल के आस-पास स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। गोष्ठी को डा. रंजना सिंह, डा. पंकज सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी डीके चौबे, डा.अजीत पांडेय, अरुण श्रीवास्तव, दीनानाथ पांडेय,डा.एचएन त्रिपाठी सहित अनेक डाक्टर उपस्थित रहे।