फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ और गोरखपुर मंडल की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां भाग लेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। 13 सूत्रीय मांगों को लेकर महिला आंगनबाड़ी संघ जनपद इकाई के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर चल क्रमिक अनशन बुधवार को सातवें दिन भी जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगें पूरी नहीं होती, क्रमिक अनशन के साथ काम बंद और कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष सुमित्रा सिंह ने कहा कि सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। आंगनबाड़ी कर्मचारियों को 15 हजार और सहायिकाओं को 10 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाए। कार्यकत्रियों को 15 दिन का मानदेय सहित चिकित्सावकाश और इलाज के लिए धनराशि की व्यवस्था की जाए। 16 को लखनऊ के लक्ष्मण झूला पार्क में कार्यकत्रियां धरना देंगी। रानी की सराय ब्लाक अध्यक्ष अंजू सिंह ने कहा कि अब हमारे सामने करो या मरो की स्थिति है। धरने में आजमगढ़ और गोरखपुर मंडल की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां भाग लेंगी। 15 को बस और कैफियात एक्सप्रेस से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां रवाना होंगी। अध्यक्षता सुमित्रा सिंह और संचालन अंजू सिंह ने किया। वन्दना मौर्या, सीमा सिंह, शीला सिंह, द्रौपदी सिंह, नीतू पाण्डेय, प्रतिमा सिंह, प्रीति यादव, रानी मौर्या, किरन सिंह, राधिका सिंह, पुष्पा सिंह, रम्भा आदि कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें