आजमगढ़। पूर्वांचल जन मोर्चा की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। जिसमें राजनैतिक दलों को देश की हालत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया। साथ ही राजनैतिक दलों के काले चेहरे को बेनकाब करने के लिए संघर्ष करने का ऐलान किया गया।
मोर्चा के अध्यक्ष शिवमोहन शिल्पकार ने कहा कि आज प्रदेश और देश की हालत पर किसी भी राजनैतिक दल को विचार करने का वक्त नहीं है। सिर्फ सत्ता पाने के लिए लालयित हैं। समाज को जातिवादी व्यवस्था और धर्मवाद के नाम पर लूट खसोटकर समाज के अंदर कुरीतियां पैदा की जा रही हैं। ऐसे में देश का भला कैसे हो सकता है। पूर्वांचल जन मोर्चा के बैनर तले अब राजनैतिक दलों के काले चेहरे काके बेनकाब करने के लिए संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष जयजयराम प्रजापति, जिलाध्यक्ष अंगद कुमार, विजय बहादुर यादव, राजेश विश्वकर्मा राज, रामजनम मौर्य, आजम नाऊ, शाबिर इंकलाबी आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता मोहित राम निडर और संचालन उर्मिला प्रजापति ने किया। ब्यूरो