आजमगढ़। भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने के तत्वावधान में बुधवार को दलितों की सुरक्षा गारंटी, दलितो और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाए जाने और सहारनपुर के सब्बीरपुर गांव में दलितों पर हुए हमले की न्यायिक जांच कराए जाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना दिया।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कामरेड खरपत्तू राजभर ने कहा कि जब से केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनी है तब से दलितों और महिलाओं पर लगातार अत्याचार बढ़ गए है। जिला मंत्री कामरेड दुर्बली राम ने कहा कि असंगठित खेतिहर मजदूर के लिए मजदूर यूनियन बनाया गया और मनरेगा कानून के अंतर्गत व्यापक भ्रष्टाचार बढ़ गया है। किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड इम्तियाज बेग ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण किसान और मजदूरों की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। धरने में मखड़ू राजभर, जवाहर यादव, प्रहलाद , दलसिंगार चौहान, रामचंदर यादव, रामलाल, रामसूरत यादव आदि उपस्थित रहे।
पुनर्विचार याचिका में अधिवक्ता रखेंगे पक्ष
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक बुधवार को कुवंर ङ्क्षसह उद्यान में जिलाध्यक्ष देवसी यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चौदह दिसंबर को उच्चतम न्यायलय में पुनर्विचार याचिका सुनवाई हमारे अधिवक्ता रखेंग अपना पक्ष। उन्होंने ने कहा कि चौदह दिसंबर को उच्चतम न्यायलय में पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई खुली कोर्ट मेें होनी है। जिसमे हम सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता के माध्यम से अपना पक्ष रख सकेंगे। प्रांतीय संगठन मंत्री कृष्णमोहन उपाध्याय ने कहा कि शिक्षामित्र निराश न हो एकजुकटता के साथ धैर्य एव संयम बनाते हुए संगठन का सहयोग करें। इस मौके पर उपेंद्र यादव, संतराम, अशोक, राजेश यादव, जयप्रकाश, श्याम कन्हैया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।