आजमगढ़। डीजीपी के निर्देश पर शुरू हुए नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत छात्राओं को जागरुक करने के लिए शहर के जीडी ग्लोबल स्कूल में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र विजय भूषण और एसपी अजय कुमार साहनी ने महिला हिंसा से जुड़े मामले और उससे बचाव के लिए सरकार के किस हेल्पलाइन का प्रयोग करते हुए मदद लेने की जानकारी दी। अधिकारी द्वैय ने कहा कि किसी भी प्रकार की महिला हिंसा से जुड़े मामलों की शिकायत तुरंत करें। यदि संबंधित थाने की पुलिस तुरंत सक्रियता नहीं दिखाती है तो इसकी शिकायत करें। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीआईजी ने बताया कि जीडी ग्लोबल स्कूल की छात्राओं को बताया कि सरकार चुनाव के दौरान महिलाओं और छात्राओं से किए गए अपने वादे को पूरा करते हुए नारी सुरक्षा के लिए तमाम तरह के बेहतर कदम उठाए हैं। कार्रवाई के लिए कई अलग-अलग हेल्पलाइन भी जारी किया गया है। इसमें बच्चियों से छेड़छाड़ या लैंगिक अपराध, कार्यालय में काम करने वाली महिलाएं, अध्यापिकाओं को सतर्क रहते हुए अपनी सुरक्षा करने चाहिए। सुरक्षा से जुड़े हुए विषयों पर विस्तार से बताया कि महिला सुरक्षा से संबंधित 2013 अधिनियम के तहत सेक्सुअल असाल्ज नैतिक उत्पीडन होने पर पॉक्सो एक्ट, लड़कियों पर तेजाब डाला जाता है। इसके लिए 326 आईपीएस के तहत कार्रवाई होगी। छेड़छाड़ से परेशान होने पर तुरंत थाने से संपर्क करें। यदि बातें न सुनी जाए तो उसके ऊपर के अधिकारियों से संपर्क स्थापित करना चाहिए। घर बैठे भी 1090 वूमेन पावर लाइन पर शिकायत करें। संबंधित का नाम गुप्त रखते हुए कार्रवाई की जाएगी। शिकायत करने वालों की बात महिलाकर्मी से होती है। उसकी जांच भी महिलाएं ही करती हैं। इसीक्रम में जहानागंज में सीओ सदर मो. अकमल खां और एसओ कुमुद शेखर, निजामाबाद में प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र यादव, बरदह में एसओ सुरेश चंद्र, मेंहनगर में एसओ चंद्रभाष्कर द्विवेदी की अध्यक्षता में क्षेत्र के महिला इंटर कालेज में कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को महिला सुरक्षा और सरकार की तरफ से जारी हेल्पलाइनों के प्रयोग की विधिवत जानकारी दी गई।
आशीष तिवारी