फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंहनगर में नौवें स्थान पर रही भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पंचायत मेंहनगर में कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिसमें निर्दल प्रत्याशी अशोक ने बसपा के भरत राम को 43 मतों से पराजित किया। यहां पर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रणवीर को नौवां स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

मेंहनगर के नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। जिससे मुख्य लड़ाई बसपा और भाजपा के बीच मानी जा रही थी। लेकिन जनता के मतदान के दौरान दोनों ही पार्टियों को किनारे करते हुए निर्दल प्रत्याशी अशोक को ताज पहनाया। हालांकि दूसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी ने उन्हें कड़ी टक्कर दी लेकिन भाजपा प्रत्याशी को नौवां स्थान मिलना पार्टी के टिकट वितरण पर सवाल खड़ा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें