सगड़ी। तहसील क्षेत्र के जमीन हरखोरी गांव स्थित कालिका मंदिर के पास स्थित एक हाता में क्षत्रिय महासभा राजपूत अखंड भारत कोर कमेटी की बैठक रविवार को हुई। जिसमें संगठन की मजबूती के साथ ही 12 दिसंबर को देवरिया में होने वाले महासम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा और रानी पद्मावती फिल्म पर निशाना साधा।
वक्ताओं ने कहा कि दीपिका क्या जाने रानी पद्मावती का इतिहास जो खुद एक स्त्री होते हुए दूसरी स्त्री का अपमान कर रही है। बैठक के दौरान देश के कई राज्यों से महासभा के लोगों ने शिरकत किया और अपने विचार रखे ।जगदीश सिंह राष्ट्रीय मंत्री राजस्थान ने कहा कि जिस तरह से हम अपना अस्तित्व खोते जा रहे हैं उसको सजाने की जरूरत है और संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है। संगठन वह ताकत है जिसके बल पर हम सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। उन्होंने सरकार को चेतावनी दिया कि किसी भी दशा में रानी पद्मावती फिल्म को यदि रिलीज किया गया तो उसका खामियाजा सरकार को भुगतना होगा। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कि जिस तरह से लीला भंसाली ने रानी पद्मावती के इतिहास को जाने बिना राजपूतों को बदनाम करने के लिए जो कृत्य किया है वह कहीं से भी क्षमा योग्य नहीं है। ग्वालियर से आई ज्योति सिंह चौहान ने कहा कि दीपिका पादुकोण क्या जाने रानी पद्मावती का इतिहास जो खुद एक औरत होते हुए दूसरी महान शख्सियत की अस्मत को सरेआम नीलाम कर रही है। उसे हम कभी भी क्षमा नहीं करेंगे और सरकार को चाहिए कि तत्काल फिल्म पर रोक लगाते हुए किसी भी सिनेमा हाल में या सोशल मीडिया इंटरनेट आदि चैनलों पर प्रतिबंधित करें जिससे राजपूतों का सम्मान बचा रहे। इस मौके पर एसएन सिंह, संतोष सिंह, रजनीश सिंह, रामदुलारे, ज्योति चौहान, रजनी तोमर, अमित सिंह, कृष्णा सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता पूर्व सांसद संतोष सिंह और संचालन दयाशंकर सिंह ने किया।