आजमगढ़। हुनर संस्थान द्वारा राहुल प्रेक्षागृह में रविवार को राइजिंग स्टार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रिचा साहनी ने कहा कि नई प्रतिभाओं को तराश कर उन्हें मंच देना एक सराहनी कार्य है। आज राइजिंग स्टार ने जिस तरह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि यह बच्चे भविष्य में बड़े स्टार बन कर जनपद का नाम अवश्य रोशन करेंगे।
कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व पालिका अध्यक्ष इंदिरा देवी जायसवाल ने नीलिमा श्रीवास्तव, श्रीमती संतोष सिंह, सपना बनर्जी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया। इसके बाद नृत्य, गायन, समान्य ज्ञान, रंगोली, मेंहदी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया गया। नृत्य सीनियर में बिनीत श्रीवास्तव प्रथम, राहुल द्वितीय, और रिशू यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में शुशांत प्रथम, अतुल तिवारी द्वितीय, विभव कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सबजूनियर में श्रोया पांडेय प्रथम, मोली अग्रवाल द्वितीय, आशित डालमिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान में प्रियांशु वर्मा, आयुष पांडेय प्रथम स्थान पर रहे। गरिमा गौतम, शिवम सोनकर द्वितीय और श्रेया गौतम, अमन वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।