आजमगढ़। सर्व शिक्षा अभियान के तहत नए सत्र के प्रारंभ पर शनिवार को जिले के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों में ड्रेस का वितरण किया गया। ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए। इस दौरान अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने का भी शिक्षकों ने आह्वान किया।
सठियांव: जमुड़ी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने 162 छात्र-छात्राओं में दो-दो सेट ड्रेस और पुस्तकों का नि:शुल्क वितरण किया। डीएम ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत हर बच्चे को शिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है, लक्ष्य को पूरा करने के लिए शिक्षकों और अभिभावकों को पहल करनी होगी। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार यादव, प्रधानपति हाजी मुमताज, क्षमा शंकर पांडेय, प्रधानाध्यापिका डा. संगीता सिंह, शीला सिंह, मंजु सिंह, शशिकला यादव, गीत, इंदुबाला मौर्य, विपिन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
पल्हनी संवाददाता के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय जाफरपुर में खंड शिक्षा अधिकारी पल्हनी सुनील कुमार दूबे ने बच्चों में ड्रेस का वितरण किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका कांति राय, दिनेश सिंह, विजय कुमार, इंद्रासन पांडेय, ऋतु पांडेय, राजवंत सिंह, बृजेश बाबू आदि मौजूद रहे। लालगंज : प्राथमिक विद्यालय खनियरा में खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार चौबे ने 25 छात्राओं और 20 छात्रों में ड्रेस वितरण किया। इस अवसर पर विनय कुमार सिंह, मीरा सिंह, सारिका सिंह, अंजू सिंह, संगीता सिंह, पूनम अग्रवाल, धनंजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
अतरौलिया: नए सत्र के प्रारंभ के साथ ही प्राथमिक विद्यालय अतरौलिया प्रथम पर बच्चों में ड्रेस एवं पुस्तक का वितरण प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार सोनी ने किया। इस मौके पर विजय सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, शिव शंकर मौर्य, कुसुम यादव, परवीन खातून, सरिता त्रिपाठी, देवनारायण यादव, राजकुमार, सुरेंद्र यादव, चंद्रावती सिंह, सीमा सहित आदि मौजूद रहे।
वहीं जहानागंज शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मोहबल्लीपुर में खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दूबे व प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अनिल सिंह ने बच्चों के ड्रेस का वितरण किया। प्रधानाध्यापक विकास सिंह ने बताया कि 117 बच्चों में ड्रेस का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रधान मीरा देवी, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय राम, ब्लाक मंत्री शिवप्रकाश चौबे, विवेक सिंह, यशवंत सिंह, रामसागर सरोज, भूपेंद्र मिश्रा, अमित राय, अयोध्या सिंह, शशि सिंह आदि मौजूद रहे।