फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटकर मनाया पार्टी मुखिया का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन शनिवार को कलेक्ट्री कचहरी स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर धूमधाम से मनाया। इस क्रम में 45 पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में रक्तदान किया।
विज्ञापन

सदर विधायक और पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि सपा मुखिया की तरफ जनता की निगाहें लगी हैं। आज प्रदेश और देश में अच्छे दिन का सपना दिखाने वाले जनता से आंख नहीं मिला रहे हैं। विकास कार्य ठप हैं, अपराध और अराजकता चरम पर है। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि मुखिया के जन्मदिन कार्यकर्ता संकल्प लें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा की संसद में बड़ी भागीदारी होगी और प्रदेश को फिर विकास के युग में ले जाने के लिए कार्यकर्ता संघर्ष करेंगे। इस अवसर पर विधायक आलमबदी, नफीस अहमद, कल्पनाथ पासवान, नंदकिशोर यादव, एसके सत्येन, रामकृष्ण यादव, डा. हरिराम आदि मौजूद रहे।
इसके बाद कार्यकर्ता ब्लड बैंक पहुंचे। इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, रमेश यादव, वीरेंद्र यादव, हरिकेश यादव, राजेश यादव सहित 45 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान दिया। बाद में मरीजों में फल का वितरण भी किया। सठियांव: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 44वां जन्मदिन मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के सठियांव स्थित कार्यालय में मनाया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने केक काटकर पार्टी मुखिया को बधाई दी। इस अवसर पर ज्याउल्लाह, लालचंद, रामअवध यादव, रमेश, चंदन, असमर खान, मोर्करम मलिक, शोभनाथ यादव, रामदुलारे यादव, बहादुर यादव, शोयब, देवनाथ यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें