फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगिंग प्रोग्राम के फाइनल में पहुंचे ओमकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज । जनपद में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जहानागंज विकास खंड के तुलसीपुर गांव निवासी ओमकार पासवान ने एक रियालिटी सिंगिंग प्रोग्राम के फाइनल में जगह बनाकर इसे साबित कर दिया है।
विज्ञापन

न्यूज चैनल एपीएन के ‘मेरा भी नाम होगा’ सिंगिंग रियालिटी शो में तुलसीपुर गांव निवासी ओमकार पासवान ने भी हिस्सा लिया। अपनी प्रतिभा और लगन के बल पर ओमकार ने प्रतियोगिता के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ओमकार के पिता रामसरीख पासवान करीब दो साल पहले गुजर गए थे। घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी थी। चार भाइयों में सबसे छोटे ओमकार फिर भी विचलित नहीं हुए। परिवार को आर्थिक सहारा देने के लिए न सिर्फ ऑर्केस्ट्रा में भी गाता रहा बल्कि संगीत की साधना के लिए वह प्रतिदिन आजमगढ़ जाता था। लगातार मेहनत के दौरान ही एपीएन के रियलिटी प्रोग्राम में उसे मौका मिला तो उसने फाइनल तक की राह तय कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें