फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी को छुड़ाने के लिए थाने का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। अधेड़ पर जानलेवा हमला करने के तीन आरोपियों को छुड़ाने के लिए गुरुवार की दोपहर गांव के लोगों ने जहानागंज थाने का घेराव कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपी नरायन शर्मा के पिता की तेरही करने के लिए मौका देने की मांग की। गांव वालों के आग्रह पर पुलिस ने एक आरोपी को छोड़ दिया। जबकि पिता-पुत्र अभी भी थाने पर बैठाए गए हैं। पुलिस घटना के सच का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जहानागंज थाना क्षेत्र के छतउर गांव निवासी हरिलाल चौहान और नरायन शर्मा के बीच वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा है। पांच जून की रात हरिलाल अपने ट्यूबवेल पर सोया हुआ था। रात को तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे और लाठी-डंडा और चाकू मारकर हरिलाल को घायल कर दिया। उसका अभी भी इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में हरिलाल के भाई रामलाल चौहान ने गांव के नरायन शर्मा, उसके बेटे देवब्रत और भाई जयनरायन शर्मा के विरुद्ध हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई।
उधर नरायन शर्मा के पिता की मौत हो चुकी है। गुरुवार को उसकी तेरही है। इससे पहले ही बुधवार की रात पुलिस इनके घर छापेमारी कर नरायन उसके बेटे और भाई को पकड़कर थाने लेकर चली आई। गुरुवार को इसकी जानकारी गांव वालों को हुई तो लोग दर्जनों की संख्या में जहानागंज थाने पहुंचकर घेरावकर लिया और तीनों आरोपियों को छोड़ने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि मुकदमा चलने की वजह से इन तीनों लोगों को फंसाया गया है। लोग इन्हें पिता की तेरही करने के लिए छोड़ने की जिद कर रहे थे। गांव वालों की मांग पर पुलिस ने नरायन के भाई जयनरायन शर्मा को पिता की तेरही करने के लिए छोड़ दिया। जबकि नरायन शर्मा और उसके बेटे को थाने पर बैठाए हुए है। सीओ सदर सच्चिदानंद ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच में जो सही होगा उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें