फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से आधार लिंक कराने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ (ब्यूरो)। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण के तहत गुरुवार को पवई ब्लाक में किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को कृषि यंत्रो के अनुदान, नैप सैक स्प्रेयर, थ्रेसर सहित अन्य उपकरणों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कृषि रक्षा अधिकारी संगम सिंह ने कहा कि कृषि विभाग की सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। जिन किसानों ने कृषि पंजीकरण करा लिया है वे योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपने आधार नंबर को लिंक करा लें। उन्होंने कृषि रक्षा रसायनों के अनुदान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के तहत किसानो कों 50 प्रतिशत अनुदान पर कीटनाशक रसायन और कृषि यंत्र उपलब्ध कराया जा रहा है।
वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. एलसी वर्मा ने कहा कि किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन जरूर करें। बकरी पालन के बारे में कहा कि बकरी गरीबों की गाय है। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीराम यादव, ग्राम प्रधान शिरोमिणा सिंह, प्रधान राजेश यादव, प्रधानाचार्य कृपाशंकर, आंनद कुमार, राम सुमेर, विरेंद्र कुमार, श्रीराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें