फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जिले में 414 नए ट्रांसफार्मर लगे, निर्बाध बिजली का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की तैयारियों में विभाग जुटा हुआ। जिले में 414 नए ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा 258 किमी 11 केवी और 25 किमी 33 केवी की लाइन खींची जा चुकी है। फरवरी माह से तापमान बढ़ना शुरू हो चुका है। ऐसे में मार्च- अप्रैल में जब और तापमान बढ़ेगा तो बिजली की मांग भी बढ़ जाएगी। जब बिजली की डिमांड बढ़ती है तो उसका सीधा असर उपकेंद्रों पर लगे पॉवर ट्रांसफार्मरों और वितरण ट्रांसफार्मरों पर पड़ता है। पिछले वर्ष गर्मी के सीजन में जिले में बिजली की खपत 480 मेगावाट तक पहुंच गई थी। उपभोक्ताओं को गर्मी में ट्रिपिंंग और लो वोल्टेज की समस्या ने जूझना न पड़े इसके लिए विभाग तैयारियों में जुट गया है। अधिक लोड वाले 46 उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की जा चुकी है। 2232 वितरण ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कराई गई साथ ही विभिन्न क्षमता के 414 वितरण ट्रांसफार्मरों की स्थापना हो चुकी है। इसके अलावा चिह्ति स्थानों पर 258 किमी 11 केवी और 25 किमी 33 केवी लाइन का निर्माण हो चुका है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि अभी काम चल रहा है। मार्च के अंत तक सभी कार्य पूरे करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन

नए बिजली घर से शुरू हुई आपूर्ति-सगड़ी तहसील क्षेत्र के गुलवा गौरी में बिजली घर का निर्माण पूरा हो चुका है। इससे आसपास के 40 से अधिक गांवों को बिजली की आपूर्ति भी शुरू हो चुकी है। इसके अलावा बनकट और महुवी में बिजली घर की स्थापना की जा रही है। इसके बनने के बाद करीब 90 से अधिक गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
गर्मी में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए नए, ट्रांसफार्मरों की स्थापना, पुराने की क्षमता वृद्धि का काम चल रहा है। 26 सौ से अधिक स्थानों पर यह कार्य पूरे कर लिए गए हैं। गुलवा गौरी में नए बिजली घर से विद्युत आपूर्ति भी शुरू कर दी गई है।- घनश्याम, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें