फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 41373 उज्ज्वला लाभार्थियों ने नहीं कराया आधार प्रमाणित

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण कार्य तेजी से आगे बढ़ाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार तीनों ऑयल कंपनियों से संबंधित कुल 2,97,757 लाभार्थियों में से 2,56,384 का आधार प्रमाणित हो चुका है, जो कुल डाटा का 86.11 प्रतिशत है।
विज्ञापन

वहीं 41,373 लाभार्थियों का आधार सत्यापन अभी शेष है। अगर दीवाली से पूर्व इनका आधार प्रमाणित नहीं हुआ तो यह लोग उज्जवला योजना के लाभ से वंचित हो सकते हैं।
शासनादेश के तहत ऑयल कंपनियों को अभियान चलाकर आधार प्रमाणन कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में जिला स्तर पर आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के जिला समन्वयक व सेल्स ऑफिसरों को निर्देशित किया गया है कि शेष लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण एलपीजी वितरकों के माध्यम से प्राथमिकता पर कराया जाए। साथ ही योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए वितरकों की दुकानों पर फ्लेक्सी बोर्ड लगाए जाएंगे, उज्ज्वला लाभार्थियों को टेलीफोन पर जानकारी दी जाएगी और हॉकर्स के माध्यम से संपर्क करने के साथ-साथ मोबाइल नंबरों पर एसएमएस भी भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें