फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण में जिले में खोजे गए 41 टीबी मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तीसरे चरण में जिले में 41 टीबी के मरीजों की खोज हुई है। टीबी मरीजों की खोज में ग्राम प्रधानों को भी दक्ष बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन अभियान के तहत निक्षय पोषण योजना अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान दो सितंबर से 31 अक्टूबर तक चार चरणों में चल रहा है। इस दौरान अनाथालय, नारी निकेतन, बाल संरक्षण गृह, कारागार, वृद्धाश्रम, मदरसा, सब्जी मंडी, फल मंडी, लेबर मार्केट निर्माणाधीन प्रोजेक्ट, ईंट-भटटा और साप्ताहिक बाजार में लोगों की जांच की जा रही है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. परवेज अख्तर ने बताया कि प्रथम चरण में 1776 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें 20 की जांच हुई और एक भी मरीज नहीं मिले। दूसरे चरण में 238 व्यक्तियों की जांच हुई जिसमें 40 मरीज मिले। तीसरे चरण में 2027 लोगों की स्कीनिंग की गई, जिसमें 31 टीबी के लक्षण वाले व्यक्ति मिले। उसमें से एक व्यक्ति में टीबी की पुष्टि हुई है। इस तरह से अभियान के तहत अब तक 41 मरीज नोटिफ़ाई किए गए, सभी मरीजों को इलाज पर रखा गया है। जिला कार्यक्रम समंवयक पीयूष अग्रवाल ने बताया कि जनपद में एक जनवरी 2021 से अब तक 3754 टीबी मरीज चिन्हित हैं। इसमें से 3754 मरीजों का इलाज चल रहा है। निक्षय पोषण योजना के तहत अब तक 1488000 रुपये मरीजों को डीबीटी का भुगतान किया जा चुका है। बताया कि गांव गांव जांच टीम जा रही है और ग्राम प्रधानों को टीबी रोगियों खोजने के लिए जरूरी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें