फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फिजिशियन की ओपीडी में 40 तो बच्चों की ओपीडी में 22 पहुंच रहे वायरल के मरीज

विज्ञापन
मरीजों का इलाज करते चिकित्सक - फोटो : samvad
विज्ञापन
जिले में इन-दिनों वायरल संक्रमण का प्रकोप बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। मंडलीय जिला चिकित्सालय में फिजिशियन डा. आरके कुशवाहा की ओपीडी में प्रतिदिन 40 और बच्चों के चिकित्सक डा. मुकेश साहनी की ओपीडी में प्रतिदिन 22 वायरल से पीड़ित होकर मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को भी जिला अस्पताल में पहुंचे वायरल पीड़ितों की संख्या लगभग इतनी ही रही। चिंता की बात तो यह है कि यह संक्रमण बार-बार परेशान कर रहा है। दवा लेने के बाद ठीक होने पर यह पीड़ितों को दोबारा अपनी चपेट में ले रहा है। डॉक्टरों के अनुसार यह मौसमी वायरल संक्रमण है, जो बदलते मौसम और लगातार हो रही बारिश के कारण फैल रहा है। कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग खासतौर से इसकी चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि एक बार वायरल होने के बाद उसके तत्काल वापस आने की संभावना रहती है। ऐसे में बेहतर है कि अपनी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जाए। जिला अस्पताल में आने वाले वायरल पीड़ितों को चिकित्सक दवा के साथ साफ-सफाई रखने, मास्क पहनने और भीड़-भाड़ से बचने की सलाह भी दे रहे हैं।
मंडलीय जिला चिकित्सालय के फिजिशियन डा. आरके कुशवाहा का कहना है कि बदलते मौसम और बारिश के चलते वायरस का असर बढ़ गया है। बच्चों और महिलाओं पर इसका ज्यादा असर देखा जा रहा है। वायरल आमतौर पर 4-5 दिन में ठीक हो जाता है, लेकिन इसके लक्षण कई दिन तक बने रहते हैं, इसलिए एहतियात बरतना बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
ये रखें सावधानी
ज्यादा भीड़-भाड़ वाले इलाकों में आने-जाने से बचें।
हाथों को बार-बार साबुन से धोएं।
मुमकिन हो तो मास्क का प्रयोग करें।
पर्याप्त आराम करें और पानी ज्यादा पीएं।
बच्चों को ठंडे पेय पदार्थों सहित अन्य ठंडी वस्तुओं के सेवन से बचाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें