कर्नाटक से सरायमीर रेलवे स्टेशन पर पहुंची स्पेशल ट्रेन, जांच के लिए खड़े लोग।
- फोटो : AZAMGARH
सरायमीर। आजमगढ़ रेलवे स्टेशन चल रहे काम के चलते मंगलवार को दूसरे दिन भी जिले में आयी श्रमिक स्पेशल ट्रेन सरायमीर स्टेशन पर पहुंची। जहां सभी यात्रियों की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग किया और फिर उन्हें बसों के माध्यम से संबंधित तहसीलों के शेल्टर होम भेज कर क्वारंटीन कराया गया। मंगलवार को कुल तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेन सरायमीर स्टेशन पर पहुंची।
पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन मंगलवार की सुबह 4.30 बजे कर्नाटका के बिल्लारी से आई। इस ट्रेन से कुल 1504 श्रमिक आये। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक-एक कर सभी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग किया। इसके बाद उन्हें नाश्ता आदि उपलब्ध कराया गया। थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान लगभग 10 प्रवासी श्रमिकों का टेंप्रेचर अधिक पाया गया तो उन्हें अलग बैठा दिया गया। कुछ देर बार पुन: जांच करने पर वे नार्मल मिले। इस ट्रेन से जिले के मात्र 18 प्रवासी मजदूर आए थे शेष 1486 मजदूर अन्य जनपदों के थे। इस ट्रेन से आए श्रमिकों ने बताया कि उनके पूरा किराया वसूल किया गया है लेकिन रास्ते में न तो भोजन दिया गया न ही पानी की बोतल ही दी गई। सभी श्रमिकों को बसों के माध्यम से उनके जिलों को रवाना कर दिया गया। दूसरी ट्रेन पंजाब के लुधियाना से 12.10 पर पहुंची। इस ट्रेन से कुल 1318 प्रवासी श्रमिक जिले में पहुंचे। इसमें 1174 श्रमिक आजमगढ़ के और शेष 144 श्रमिक अन्य जनपदों के थे। तीसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन 2.55 पर कर्नाटका के हॉसपेट से आयी। जिसमें 1107 प्रवासी श्रमिका आए है। इसमें भी जिले के मात्र 23 श्रमिक थे और शेष 1084 श्रमिक अन्य जनपदों के थे। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के सरायमीर स्टेशन पर आने से गहमा-गहमी बढ़ गई है। वहीं रोडवेज बसों के सड़क पर खड़ा होने से जाम का झाम भी लग रहा है। इसके लिए अब नई व्यवस्था की गई है। जिसके तहत रोडवेज की बसों को अब मदरसा बैतूल उलूम के मैदान पर खड़ा किया जाएगा। ट्रेन आने पर जितनी बसों की जरूरत होगी, उतनी आकर सड़क पर खड़ी होगी। उनके भर जाने पर दूसरी बसे स्टेशन के पास पहुंचेंगी। गाजियाबाद से भी एक ट्रेन चली है जो देर रात तक यहां पहुंचेगी।
कर्नाटक से सरायमीर रेलवे स्टेशन पर पहुंची स्पेशल ट्रेन, जांच के लिए खड़े लोग।- फोटो : AZAMGARH
कर्नाटक से सरायमीर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर श्रमिक की थर्मल स्कैनिंग करता स्वास्थ्य कर्मी।- फोटो : AZAMGARH