फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में एनएच-233 की कार्यदाई संस्था के 11 कर्मियों समेत मिले 38 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 774 पहुंची

Tue, 28 Jul 2020 08:26 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद में कोरोना संक्रमण के ग्राफ ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को भी जनपद में कुल 38 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें लालगंज में एनएच-233 के कार्य में लगी कार्यदायी संस्था के 11 कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। पवई ब्लाक के मित्तूपुर में 10 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मुबारकपुर में चार संक्रमित मिले में जिसमें तीन बैंक कर्मचारी हैं। अतरौलिया में भी चार कोरोना पाजिटिव व्यक्ति शामिल हैं।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एके मिश्रा ने बताया कि दो व्यक्ति कोयलसा, एक व्यक्ति डुगडुगवा जमालपुर पल्हनी, एक नूरपुर सराय हाजी मुबारकपुर, एक पुरानी बस्ती मुबारकपुर, एक मलिक सूदनी सठियांव में पॉजिटिव पाए गए हैं।

एक शनीचर बाजार फूलपुर, एक घोरठ पल्हनी, तीन सलारपुर, एक पूरारानी समौधी मुबारकपुर, दो फरहाबाद निजामाबाद रानी की सराय, तीन उसर खुदवा महाराजगंज में संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन


एक वार्ड नंबर आठ जवाहर नगर मेंहनगर, एक अतरैठ बाज़ार कोयलसा, 11 जीपीएल कैंप मुजफ्फरपुर लालगंज, एक पीएनबी बैंक लालगंज, चार वार्ड नंबर-9 लोहिया नगर अतरौलिया, एक चक गोरया पल्हनी, एक ब्रह्म स्थान पल्हनी, एक कस्बा फतेहपुर मार्टिनगंज का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें