आजमगढ़। जिले में इस बार चार खंडों की 1592 किमी नहरों की सफाई 6.45 करोड़ रुपये की जाएगी। इसके लिए स्वीकृति भी मिल चुकी है। जल्द ही सिल्ट की सफाई शुरू होगी। 15 दिसंबर तक काम पूरा होने के बाद सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जाएगा।
जिले में शारदा सहायक खंड 32 और शारदा सहायक खंड 23 की कई नहरें व माइनर हैं। इसके अलावा शारदा सहायक खंड 36 जौनपुर और सिंचाई खंड टांडा आंबेडकर नगर की भी शाखाएं जिले में आई हैं। इनके माध्यम से किसान एक लाख 72 हजार क्षेत्रफल की सिंचाई करते हैं।
खरीफ सीजन में बारिश के कारण रजबाहा में झाड़ियां उग आईं हैं और सिल्ट भी जमा हो गई है, जिससे टेल तक पानी पहुंचाने में काफी परेशानी होती है। नहरों व माइनरों की सिल्ट सफाई के लिए डीएम ने अनुमोदन कर दिया है। जल्द ही नहरों के सिल्ट सफाई का काम शुरू हो जाएगा।
सफाई के बाद रबी सीजन में गेहूं सहित अन्य फसलों की सिंचाई के लिए आसानी से हेड से टेल तक पानी पहुंचेगा। शारदा सहायक खंड 32, शारदा सहायक खंड 23, जौनपुर की खंड 36 और सिंचाई खंड टांडा आंबेडकर नगर की 1592 किमी नहरों की सफाई पर 6.45 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
डीएम ने अनुमोदन कर दिया है। सिल्ट सफाई का काम जल्द शुरू होगा। इसे 15 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद फसलों की सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ा जाएगा।