फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 प्रवासियों को मिला नर्सरी प्रबंधन का प्रशिक्षण

विज्ञापन
कोटवा के कृषि महाविद्यालय में कार्यशाला के समापन पर संबोधित करते डा.केएम सिंह। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। कृषि विज्ञान केन्द्र आजमगढ़ पर गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अंतर्गत रोजगार सृजन के लिए 15वीं ट्रेनिंग नर्सरी प्रबंधन को लेकर 35 प्रवासियों को दी गई। इस प्रशिक्षण के माध्यम से स्वजन अपनी नर्सरी उत्पादन से उद्यमिता स्थापित कर अपने को पुन: स्थापित कर सकेंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य लॉकडाउन के कारण घर आए लोगों को फिर से रोजगार से जोड़ना है। प्रशिक्षण के संयोजक डॉ. दिनेश कुमार पांडेय ने नर्सरी उत्पादन की तकनीकी एवं आजीविका में मह्त्व के बारे जानकारी दी। केंद्र अध्यक्ष डॉ. केएम सिंह ने नर्सरी को एक अच्छा उद्यम बताया । डॉ. आरके सिंह ने इसे किसानों की बेकरी बताया। उन्होंने कहा कि इस उद्यम में कम लागत से अधिक पैसा कमाने का अवसर मिलता है। डॉ. रूद्र प्रताप सिंह ने मशरुम एवं मधुमक्खी उत्पादन तकनीक के बारे में जानकारी दी। राजेश यादव ने नवीन विपणन प्रबंधन पर जानकारी दी। डॉ. नायक ने जैविक उत्पाद के बारे जानकारी दी। डॉ. तेज प्रताप सिंह, राना पीयूष सिंह, मोना गोतम, रवि शंकर यादव, उपमन्यु सिंह, राज किशोर सिंह, दिग्विजय सिंह आदि रहे।
चंदन के पौधों की देखभाल की तकनीक बताई
आजमगढ़। जौनपुर जिले के एसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह के प्रक्षेत्र पर क़ृषि महाविद्यालय कोटवां आजमगढ़ के तकनीकी सहयोग से 500 चन्दन के पौधों को लगवाया गया। रविवार को महाविद्यालय के सह अधिष्ठाता प्रो. डीके सिंह मागदर्शन में उद्यान विभाग के वैज्ञानिकों ने प्रक्षेत्र पर जाकर चंदन के पौधों की अच्छे विकास के लिए शस्य क्रियाएं कराईं। तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें