फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सीएम जन आरोग्य मेले में पहुंचे 3451 मरीज सर्दी-जुकाम के मरीज रहे ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आम जनता को घर के पास बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को जिले के 77 स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। इस दौरान 3451 मरीजों ने पंजीकरण कराकर इलाज कराया। मेले में सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मेले को सफल बनाने के लिए 130 डॉक्टरों और 376 पैरा मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। मेले में 1498 पुरुष, 1440 महिलाएं और 513 बच्चों ने पंजीकरण कराया। सभी मरीजों की जांच की गई और उन्हें चिकित्सकीय सलाह के साथ आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस बार मेले में मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को बेहतर उपचार और जागरूकता प्रदान करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए थे। सीएमओ ने कहा कि सरकार की मंशा है कि आम जनमानस के उनके आसपास ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसी मंशा के तहत सीएम जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। जो हर रविवार को लगाया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर इसका लाभ उठाएं। ताकि उन्हें दूर नहीं जाना पड़े।
निजामाबाद तहसील मुख्यालय से सटे नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ सुशील मौर्य की देखरेख में और फार्मासिस्ट अवधेश कुमार के साथ पूरी टीम ने लोगों का इलाज किया। डॉ सुशील मौर्य ने बताया कि इस समय सबसे ज्यादा मरीज सर्दी, खांसी, बुखार और गले से संबंधित आ रहे है। कुल 15 मरीजों को देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें