फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल न होने से खड़ी 34 गन्ना लदी ट्रालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल द्वारा शनिवार को मदियापार क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 34 ट्रालियां गन्ना लदी हुई खड़ी मिली। इस पर उन्होंने संबंधित ठेकेदार के विरुद्घ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिला गन्ना अधिकारी ने मिल तौल लिपिक राजेश सिंह उपस्थिति मिले। कांटे की जांच शून्य पर की गई जिस पर मानक बाट एक कुंतल, दो कुंतल, तीन कुंतल आदि के माप रखकर तौल की गई तो सबका वजन सही पाया गया। क्रय केंद्र पर किसानों की 34 ट्राली गन्ना लदी तौल के लिए वाहन के अभाव में खड़ी मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और मिल के कर्मचारी को संबंधित ठेकेदार के विरुद्घ कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।इस दौरान उन्होंने केंद्र पर उपस्थित कृषकों से शत-प्रतिशत घोषणा पत्र भरने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें