आजमगढ़। जनपद में शनिवार को पुलिसकर्मियों समेत 34 नये कोरोना संक्रमिक मिले हैं। 45 कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। शुक्रवार को 19 कोरोना संक्रमितों को चिह्नित किए गए थे। अभी तक कुल 5142 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 4643 स्वस्थ हो चुके हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 421पहुंच गई है। रिकवरी दर 90 फीसय के आसपास है। अब तक 96 मरीजों की मौत हुई हैं।
शनिवार को कोविड-19 सैंपलों की आई जांच रिपोर्ट में मिर्जापुर के सिजार में एक, अठगांवा में एक, मुजफ्फरपुर में एक, पकड़ी में एक, अवदह सरवन में एक, चौक पर एक, अराजीबाग में एक, मिर्जापुर के जिगना में एक, जब्बार में एक, फेरसी में एक, शिवाजीनगर में दो, कप्तानगंज में एक, थाना सिधारी में एक पुलिसकर्मी, सिधारी में एक, दीवानी कचहरी में एक, एसपी आफिस में तीन पुलिसकर्मी, सेवराखुर्द हरैया में एक, चकवारा में एक, चांदपट्टी में एक, कंजहित में तीन, सोनापुर सेवटा में एक, कनेरी फूलपुर में एक, मीठापुर में एक, सठियांव में एक, हरैया में एक, गद्दोपुर में एक, रोडवेज पर एक, बेलकुंडा में एक, मेंहनगर के करेमुआ में एक संक्रमित मिला है।