आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय को मूलभूत सुविधाओं से संतृप्त करने के लिए ऑपरेशन कायाकल्प योजना संचालित की जा रही है। जिले में कुल 3241 विद्यालयों का चयन किया गया है। जिसमें 2915 में कार्य कराए गए बाकी के विद्यालयों में अभी कोई कार्य नहीं कराया गया है। बीएसए ने 272 विद्यालयों से प्रगति सूचना मांगी गई है। इन विद्यालयों को मार्च 2020 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया गया था लेकिन कोरोना के चलते अभी कार्य पूरा नहीं किया जा सका। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 3241 विद्यालयों में होने वाले कार्यों के लिए शासन से कुल 12 करोड़ 46 लाख 87 हजार 500 रुपये आवंटित किया है। अब तक 2915 विद्यालयों ने कार्य कराया है लेकिन 272 विद्यालयों ने अभी तक कितना कार्य कराया है। इसकी कोई सूचना अब तक नहीं दी है। उन विद्यालयों से पूरी सूचना मांगी गई है।
इन बिंदुओं पर होना था काम
विद्यालय के तय मानकों के अनुसार तैयार होंगे ब्लैक बोर्ड, शौचालय, स्वच्छ पेयजल और मल्टीपल हैंडवॉश सिस्टम, जल निकासी की सुविधा, विद्यालय की दीवार, छत की मरम्मत, कमरों के फर्श पर टाइल्स, विद्युतीकरण कार्य, किचिन शेड का जीर्णोद्धार, फर्नीचर, चाहरदीवारी और गेट, इंटरलॉकिंग टाइल्स और अतिरिक्त कक्ष, दीवारों पर पेंटिंग आदि।
ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों का कायाकल्प किया जा रहा है। हालांकि यह कार्य मार्च 2020 तक पूर्ण करना था लेकिन कोरोना काल के कारण रुक गया था। कार्य में तेजी लाई गई है। कुछ विद्यालयों ने प्रगति की कोई सूचना नहीं दी है उनसे सूचना मांगी गई है। - अमरनाथ राय, प्रभारी बीएसए।