ठेकमा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 32 जोड़ों की शादी।
- फोटो : AZAMGARH
ठेकमा। सुशीला देवी महिला महाविद्यालय सराय मोहन ठेकमा में सोमवार को सामूहिक विवाह समारोह में 32 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित जोड़ों व बारातियों ने मास्क लगाते हुए कोरोना नियमों का पालन किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय लालगंज व विशिष्ट अतिथि के रूप में मार्टीनगंज के तहसीलदार, समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्यों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सामूहिक विवाह समारोह सभी परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। महाविद्यालय में सुबह करीब 10 बजे स्वागत बारात के साथ विवाह कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद वैदिक मंत्रों व शहनाई की निकलती सुमधुर धुन के बीच अग्नि को साक्षी मानकर 32 जोड़ों ने सात फेरे लिए। जैसे ही विवाह की रस्में संपन्न हुई, गणमान्य अतिथियों ने बतौर अभिभावक सभी को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय भविष्य की कामना की। जोड़ों को उपहार स्वरूप बिछिया, पायल, पैंट शर्ट, साड़ी सेट, पांच सेट बर्तन व एक बाक्स आदि के रूप में 10 हजार का सामान तथा 35 हजार आरटीजीएस के माध्यम से उनके बैंक खाते में स्थानांतरित किया गया।
सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत सुशीला राय महिला महाविद्यालय सराय मोहन में विवाह संपन्न होने के ?- फोटो : AZAMGARH