फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले नौ बीएलओ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने शनिवार को मतदाता सत्यापन एवं सूचना कार्यक्रम के अंतर्गत निरंतर पुनरीक्षण अभियान में मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थलों पर आयोजित विशेष कैंप का निरीक्षण किया। नौ बीएलओ के अनुपस्थित रहने पर उनका वेतन काटने के निर्देश दिए गए। गांधी स्मारक इंटर कालेज में चार बूथ बनाए गए हैं। इसमें शौचालय तथा रैम्प की व्यवस्था ठीक पाई गई। मतदेय स्थल पर चारों बूथों के बीएलओ दो बजे से पहले चली गई थीं। कोई भी फार्म भरा हुआ नहीं पाया गया। प्राथमिक विद्यालय प्रथम में बूथ संख्या चार का निरीक्षण किया। यहां पर कोई बीएलओ उपस्थित नहीं पाई गई। जूनियर हाईस्कूल अमिलो में 13 बूथ हैं। यहां पर सभी बीएलओ उपस्थित पाई गईं। कन्या जूनियर हाईस्कूल रोडवेज में चार बीएलओ उपस्थित नहीं पाई गईं। एमपी इंटर कालेेज मुबारकपुर में नौ बूथों का निरीक्षण किया गया। सभी बीएलओ उपस्थित पाई गईं। उन्होंने सभी अनुपस्थित नौ बीएलओ के वेतन काटने के निर्देश दिए साथ ही उनका स्पष्टीकरण लेने को कहा। कहा कि कार्य में किसी प्रकार की कोई लापरवाही न करें। रविवार को मतदेय स्थलों पर सभी संबंधित बीएलओ फार्म 06, 07 तथा 08 के साथ उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


राजनीतिक दलों से बीएलओ की सूची मांगी
आजमगढ़। डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को प्रत्येक मतदेय स्थल पर बीएलओ की ओर से फार्म 06, 07 तथा फार्म 08 भरा जा रहा है। इस अवधि में कोई भी नया वोटर फार्म 06 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करा सकता है। इसी के साथ ही उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि मतदेय स्थलों पर नियुक्त किए जाने वाले बीएलओ की सूची जल्द से जल्द उपलब्ध करा दें। कंट्रोल यूनिट, वैलेट यूनिट तथा वीवीपैट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने बताया कि कलेक्ट्रेट में निर्वाचन से संबंधित कॉल सेंटर स्थापित कर दिया गया है। इसका टोल फ्री नंबर 1950 है। उन्होंने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी से कहा कि प्रत्येक तहसील के साथ-साथ कलेक्ट्रेट के सामने निर्वाचन से संबंधित फ्लैक्सी बोर्ड लगवाना सुनिश्चित करें। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें