कप्तानगंज/मेंहनगर/बिंद्रा। राजकीय महिला महाविद्यालय समदी के रासेयो शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्राचार्य डा. आरआर यादव ने कहा कि कठिन परिश्रम, निश्चित लक्ष्य और दृढ़ संकल्प के बल पर जीवन में सफलता अवश्य प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर किया गया। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डा.नसीम खान भी थे।
स्वयंसेविकाओं ने सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत, दहे गीत, गजल, राष्ट्रगीत मिरर ऐक्टिंग, गुरु वंदना, नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। संचालन ज्योति ने किया। प्राचार्य संतोष कुमार ने स्वच्छता का जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला। मेंहनगर के योगेंद्र महाविद्यालय कंहरिया में शिविर के समापन पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। प्रबंधक इंद्रसेन यादव, प्राचार्य डा.अजय कुमार सिंह, इन्दल कुमार, अंगद यादव, सृष्टि भारद्वाज, अर्चना सिंह, खूशबू यादव, सूरज कुमार थे। बिंद्राबाजार के रामदेव मेमोरियल महाविद्यालय रानीपुर राजमो में शिविर के समापन पर डॉ. अमरनाथ यादव ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता, साफ सफाई, जल संरक्षण, पर्यावरण और कुरीतियों पर जागरूक किया। माया सिंह, अनिल यादव ,बरखु चौहान, संजय चौहान, राजेश कुमार, रविंद्र राम, राम सिंह यादव थे।