फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर मिले तीन नये पीलिया के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। डेढ़ माह से अधिक समय से स्थानीय कस्बा व आसपास के क्षेत्र में पीलिया का प्रकोप फैला हुआ है। नये मरीजों के मिलने का क्रम भी नहीं रुक रहा है। शुक्रवार को भी तीन नये मरीज सामने आए। जिसमें एक नये व एक पुराने मरीज की हालत गंभीर देख कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबाकरपुर पर शुक्रवार को पीलिया की आशंका से ग्रसित डेढ़ दर्जन लोग सीएचसी पर इलाज के लिए पहुंचे। इन सभी की सीएचसी पर जांच करायी गई तो तीन लोगों में पीलिया के लक्षण पाये गए। जिसमें 16 वर्षीय गुलाम नवी पुत्र गुलाम रसूल निवासी शाह मारूफ, 18 वर्षीया आमिना पुत्री बदरूज्जमा निवासी अमिलो व 30 वर्षीय एखलाक अहमद पुत्र शफी शामिल हैं। इसमें आमिना की हालत गंभीर देख सीएचसी प्रभारी डॉ. सी यादव ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, वहीं अन्य दोनों मरीजों का सीएचसी पर ही इलाज चल रहा है। इसके अलावा दो दिनों पूर्व सीएचसी पर भर्ती हुए 22 वर्षीय रविंद्र पुत्र सुबास की भी हालत गंभीर होने पर उसे भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
00000000000000
फिर शुरू हुआ दुआख्वानी का दौर
मुबारकपुर। डेढ़ माह से कस्बे में फैले पीलिया को लेकर मुबारकपुर कस्बावासी अब परेशान हो चुके हैं। इलाज के साथ ही अब दुआ की जाने लगी है। छह की मौत व 200 से अधिक के चपेट में होने से कस्बावासियों में हड़कंप का माहौल है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान कस्बा व आसपास के क्षेत्रों में स्थित सभी मस्जिदों पर नमाज के साथ ही विशेष दुआख्वानी भी की गई।
विज्ञापन

00000000000000
लाउडस्पीकर से बताये जा रहे बचाव के तरीके
मुबारकपुर। स्वास्थ्य विभाग व नपा प्रशासन द्वारा शुक्रवार को भी लाउडस्पीकर से पीलिया से बचाव को लेकर जरूरी जानकारी प्रसारित की गई। इस दौरान लोगों से 20 लीटर उबले पानी में क्लोरीन की एक गोली मिला कर पीने और तली-भुनी चीजों के साथ ही मांस-मछली का सेवन करने से बचने की सलाह दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें