फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की रैली को लेकर तैयार की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय बनकट लेदौरा में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह के नेतृत्व में बैठक हुई। यहां 24 फरवरी को गोरखपुर में आयोजित होने वाली पीएम की रैली में पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। 24 फरवरी को पीएम रैली के बाद 26 फरवरी को कमल ज्योति महासंकल्प अभियान कार्यक्रम होगा। वहीं 28 फरवरी को प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मन की बात करेंगे। दो मार्च को बाइक यात्रा निकाली जाएगी। बताया कि इन कार्यक्रमों का रूटमैप तैयार कर लिया गया है। 24 फरवरी को गोरखपुर में होने वाली रैली में अतरौलिया विधानसभा से लगभग 30,000 कार्यकर्ताओं के पहुंचने के लिए वाहन आदि की व्यवस्था की गई है। इस रैली में लाभान्वित किसानों को भी पहुंचना है। इस मौके पर गोरखपुर क्षेत्र के पिछड़ा वर्ग के विनोद राजभर, अतरौलिया विधानसभा के संयोजक जितेंद्र सिंह गुड्डू, मंडल के संयोजक चंद्रजीत तिवारी, जिलेदार सिंह, मोहित यादव, बिरजा तिवारी, अभिषेक सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

आजमगढ़/मेंहनगर। भाजपा किसान मोर्चा की बैठक बुधवार को रोडवेज स्थित जिला कार्यालय पर हुई। इसमें 24 फरवरी को गोरखपुर में होने वाली किसान सम्मान महारैली की तैयारी की समीक्षा की गई। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार ने सारी योजनाएं किसानों को दी हैं। किसानों का सम्मान करते हुए सम्मान निधि की घोषणा की है। इसका शुभारंभ 24 फरवरी को गोरखपुर से पीएम करेंगे।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि किसान यंत्रों पर भाजपा सरकार सब्सिडी दे रही है, जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है। जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद सिंह ने मोर्चे के सभी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों व किसानों से आह्वान किया कि वो इस महारैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। अशोक राय, ज्योति प्रताप, रमेश मधुकर, सत्यप्रकाश सिंह, विजय बहादुर पाठक, नवीन राय, नरेंद्र सिंह मौजूद रहे। वहीं, मेंहनगर के निरंजन कुटी पर भाजपा इकाई की बैठक हुई। अध्यक्षता राजेश सिंह ने की। संचालन योगेंद्र सिंह ने किया। जिला मंत्री ध्रुव कुमार सिंह और जनार्दन सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बड़ी संख्या में रैली में पहुंचे। रणबीर सिंह, महेन्द्र मौर्य, सुधीर राय, सुनील सिंह, जंगबहादुर यादव, राम मनोहर, कमलेश सिंह, विरेन्द्र पासवान, अमीत, आलोक कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें