फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर फेल होने से किसान परेशान, कैसे हासिल करें खतौनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत वर्तमान में किसानों के सर्वे का कार्य लेखपालों द्वारा किया जा रहा है। मार्च से पहले ही इस योजना की पहली किश्त किसानों के खाते में भेजी जानी है। लेकिन सर्वर फेल होने से किसानों की मुसीबत बढ़ गई है जबकि लेखपालों द्वारा उन्हें दो दिन में अपने अभिलेख जमा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

अपने अंतरिम बजट में केंद्र सरकार ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत छह हजार रुपये वार्षिक देने की घोषणा की। इस योजना को सरकार ने दिसंबर 2018 से लागू कर दिया है। जिसके तहत किसानों के खाते में इस योजना के तहत पहली किश्त चुनाव से पहले भेजी जानी है। कृषि विभाग में पंजीकृत किसानों की सूची लेखपालों को सौंपकर वर्तमान में जिला प्रशासन द्वारा उनका सर्वेक्षण कराया जा रहा है। लेखपालों द्वारा किसानों से उनके खतौनी की नकल, बैंक पासबुक की छाया प्रति और आधार कार्ड की छाया प्रति जमा कराई जा रही है। जिसे लाकर सर्वेक्षण के दौरान सही मिले किसानों के खातों की फीडिंग कराई जा रही है। लेकिन वर्तमान में सर्वर फेल होने से किसानों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि वह किस प्रकार खतौनी की नकल हासिल करें। जबकि लेखपालों द्वारा दो दिन के अंदर किसानों को अभिलेख जमा करने का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें