फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल से भटक रही वृद्धा को मिला न्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरिया बाजार। बिलरियागंज थानाध्यक्ष आरके सिंह की पहल पर न्याय के लिए बीते पांच साल से भटक रही वृद्धा महिला को आखिरकार न्याय मिल ही गया। बुधवार को थाना परिसर में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में आरोपी युवक ने वृद्धा के 20 हजार रुपये लौटाया। रुपये पाते ही वृद्धा का चेहरा खिल उठा।
विज्ञापन

एसओ बिलरियागंज आरके सिंह के मुताबिक सियरहा गांव निवासी सुरसती देवी ने करीब पांच साल पूर्व अपने गांव के पड़ोसी देवलाश पुत्र छोटई को 20 हजार रुपये अपने खाते में जमा करने के लिए दिया था। रुपये पाने के बाद देवलाश के मन में लालच आई और देवलाश रुपये सुरसती के खाते में न जमाकर स्वयं लेकर रख लिया। काफी दिनों बाद सुरसती जब रुपये निकालने के लिए बैंक पहुंची तो पता चला कि खाते में 20 हजार की कोई रकम जमा ही नहीं हुई है। ऐसे में वृद्धा ने देवलाश से पूछा तो वह कुछ दिनों तक इधर-उधर की बात करता रहा। बाद में महिला को धमकी देते हुए भगा दिया। तभी से सुरसती देवी अपने रुपये पाने के लिए लगातार अधकिारियों के दफ्तर का चक्कर लगा रही थी। उसे कभी बिलरियागंज तो कभी महिला थाना या सीओ आफिस भेजा जाता था। मंगलवार को यह मामला संज्ञान में आने पर आरके सिंह ने बुधवार को क्षेत्र के संभ्रांत लोगों की मौजदगी में सुरसती देवी और आरोपी देवलाश को बुलाया। जहां लोगों के समक्ष देवलाश अपना जुर्म स्वीकार करते हुए सुरसती देवी के रुपये वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें