सगड़ी/अंबारी। वर्तमान में आजमगढ़-दोहरीघाट तक 39 किमी मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य हो रहा है। जीयनपुर बाजार में लोक निर्माण विभाग द्वारा 22 जुलाई 2017 को सड़क के किनारे अतिक्रमण किए 118 से अधिक मकान मालिकों और दुकानदारों के खिलाफ नोटिस जारी कर 27 जुलाई 2017 तक अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद त्यौहार को देखते हुए समय सीमा बढ़ा दी गई थी। लेकिन अब तक अतिक्रमण न हटने से सड़क के चौड़ीकरण का कार्य रूका हुआ है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अनुराग चतुर्वेदी ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर जीयनपुर से अतिक्रमण हटाकर निर्माण शुरू किया जाएगा।
वहीं शनिवार को तहसीलदार सगड़ी मनोज कुमार के नेतृत्व में राजस्वकर्मी और पुलिस क्षेत्र के पुरा बालनरायन, रैचनपट्टी, चालाकपुर गांव पहुंची। जहां खेल के मैदान, बंजर जमीन, पर मकान बनाकर, मड़ई डालकर कब्जा करने वालों को जेसीबी मशीन से हटाकर जमीन को मुक्त करा दिया। इसीक्रम में तहसीलदार मार्टीनगंज मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम क्षेत्र के हारुनपुर, भगौतीपुर, चकबल आदि गांव में जाकर कब्रिस्तान, चकमार्ग आदि पर हुए अवैध अतिक्रमण को ढहाकर उन्हें कब्जे से मुक्त करा दिया। ब्यूरो