फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोषियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भारत मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में रिक्शा स्टैंड में उन्नाव जिले के ग्राम-सथनीबालाजेड़ा में युवती को जिंदा जलाए जाने के विरोध में शनिवार को जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष अभिमन्यु के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने सरकार से घटना की निष्पक्ष जांच कराए जाने और दोषियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधान सभा अध्यक्ष के क्षेत्र में अपराधी बैखौफ घटना को अंजाम देकर खुलेआम घुम रहे है। गुंडे, माफियों को शासन- प्रशासन का कोई डर नहीं है। लाल बहादुर त्यागी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आए दिन प्रदेश में हो रही घटनाएं आम बात हो गई है। रामदवर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उन्नाव की युवती के लिए सहायता राशि और नौकरी की घोषणा किया था। जिसके लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन देना पड़ रहा है। मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि गुंडे, माफिया खुलेआम संविधान का घोर उलंघन कर रहे है। उन्होंने कहा कि उन्नाव के साथ ही बलिया में भी अनुसूचित जाति की महिला को जिंदा जला दिया गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। राजू यादव, वीरेंद्र ने कहा कि शासन प्रशासन की लापरवाही की वजह से दबंग मनुवादियों की हिंसात्मक प्रवृति बढ़ती जा रही है। भुआल प्रजापति ने कहा कि इस तरह की घटनाएं नहीं रुकी तो संगठन उग्र धरना प्रदर्शन करेगा। इस मौके पर हरिश्चंद मौर्य, गोविंद कु मार, इंद्रमणि गौतम, शिववचन, निर्मल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें