फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मेहमाननवाजी और अनपढ़ बीबी’ ने खूब हंसाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्हना। रामकुंवर सिंह इंटर कालेज कटहन सिंहपुर का वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मन। बच्चों ने गीत, नृत्य और एकांकी प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक राजेश सिंह ने की। छात्रा ख़ुशी सिंह ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। निकता सिंह ने मुझे सजन के घर जाना है...गीत पर डांस किया। इसकी लोगों ने खूब प्रशंसा की। नंदनी विश्वकर्मा ने बिंदिया चमकेगी, सारा सिंह, विद्या सिंह, करिश्मा यादव, सोनी सिंह, प्रियांसी खरवार ने भी नृत्य प्रस्तुत किया। ग्रुप डांस प्रस्तुत कर वैष्णवी एवं साथी, सोनी सिंह और साथी ने लोगों को खूब रिझाया। मेहमान नवाजी और अनपढ़ बीबी एकांकी देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। प्रबंधक ने अमन राजभर, रोशन सिंह और संध्या यादव को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। राजेश सिंह ने कहा की बच्चे और बच्चियों में भेदभाव नहीं करना चाहिए। शैलेन्द्र प्रसाद, हरिपाल सिंह, योगेन्द्र दुबे, संजय सिंह, संतोष सिंह, संजय यादव, पिंटू विश्वकर्मा, सुनीता, प्रतिमा पाण्डेय, रामदाश उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें