फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी आबादी ने ललकारा है, विश्वविद्यालय हक हमारा है

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए चल रहे अभियान को गति मिलने लगी है। अग्रसेन महिला महाविद्यालय के प्रांगण में सोमवार को बड़ी संख्या में छात्राओं-प्राध्यापिकाओं और समाजसेवी महिलाओं ने विश्वविद्यालय के लिए हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया और आधी आबादी ने ललकारा है विश्वविद्यालय हक हमारा है आदि नारे लगाए।
विज्ञापन

प्रबंधक विनोद अग्रवाल ने कहा कि आजमगढ़ में विश्वविद्यालय की स्थापना होने से महिला शिक्षा और महिला आत्मनिर्भरताकी संभावनाएं, अवसर कई गुना बढ़ जाएंगे। इसलिए जनपद की जागरूक महिलाओं को विश्वविद्यालय अभियान में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। नारी शक्ति संस्थान की अध्यक्ष डॉ. वन्दना द्विवेदी ने कहा कि जनपद में विश्वविद्यालय की लड़ाई को जनपद की महिलाओं ने अपनी अस्मिता की लड़ाई मान लिया है। सचिव डा. पूनम तिवारी ने कहा कि आजमगढ़ में विश्वविद्यालय लेकर रहेंगे। पूर्व प्राचार्य डॉ. शशि श्रीवास्तव ने जनपद की आधी आबादी का आह्वान किया कि सोशल मीडिया से लेकर आज तक हर जगह जनपद में विश्वविद्यालय की स्थापना की चर्चा होनी चाहिए। डॉ. उमा त्रिपाठी ने सबका आभार प्रकट किया। डा.अर्पिता मिश्रा, डा. निशा यादव, आराधना सिंह, इंदुमती दुबे, जेपी यादव, अखिलेश यादव, आशीष श्रीवास्तव, निधि, खुशबू मिश्रा, इन्दू सिंह, सुजाता, संगीता, दिव्या, गरिमा, किरण, जूही, संगीता मौर्या उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें