फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेंगे मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर के पुलिस लाइन परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य परेड का आयोजन किया गया है। जिसके मुख्य अतिथि मंडलायुक्त के रविंद्रनायक होंगे। इसके लिए परेड में शामिल होने के लिए पुलिस अधीक्षक की ओर से विशिष्ट जनों को निमंत्रण भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन की परेड सभी के आकर्षण का केंद्र होती है। इस परेड में पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनसीसी, होमगार्ड के जवानों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट निकाला जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कई दिनों से तैयारियां की गई गई। परेड में शामिल जवानों की रिहर्सल का कार्य कई दिनों से चल रहा है। इस बार की गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त के रविंद्रनायक होंगे। उनके द्वारा मार्चपास्ट की सलामी ली जाएगी। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी। जिसकी पूरी रूपरेखा तैैयार हो चुकी है। देशभक्ति गीतों पर लोगों को झूमाने के लिए स्कूली बच्चों की तैयारियां भी पूरी हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक की ओर से परेड में शामिल होने के लिए जिले के सम्मानित लोगों को निमंत्रण पत्र भेजे जा चुके हैं।

गणतंत्र की पूर्व संख्या पर समस्त सरकारी कार्यालयों को विद्युत झालरों से सजाया गया था। इसके लिए सुबह से ही साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा था। कलेक्ट्रेट परिसर की साफ-सफाई के साथ ही धुलाई का कार्य भी किया गया। इसके बाद इसे विद्युत झालरों से सजाया गया। शाम को समस्त सरकारी कार्यालयों पर विद्युत झालरें रोशन हो रही थी।
विज्ञापन


झंडा खरीदने दुकानों पर उमड़ी भीड़
गणतंत्र दिवस को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में देखने को मिला। नगर क्षेत्र में जगह-जगह झंडा, स्टीकर आदि की दुकानें सज गई थी। जिसे खरीदने के लिए सुबह से ही बच्चों और उनके अभिभावकों की भीड़ दुकानों पर उमड़ी हुई थी।

इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी सरकारी कार्यालयों में कार्यालयाध्यक्षों द्वारा सुबह 8.30 बजे झंडारोहण कर अधीनस्थों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद गोष्ठी का आयोजन कर शहीदों को याद किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके तहत स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी, स्टेडियम में साइकिल रेस, कुष्ठ कालोनी फल आदि का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें