फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों को मिलेगा मुफ्त किरासन तेल

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। हरैया, महाराजगंज, अजमतगढ़ विकास खंड के बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों को निशुल्क मिट्टी का तेल वितरित किया जाएगा। लेकिन जिन लोगों को बाढ़ के दौरान बाढ़ राहत पैकेट प्राप्त हुआ है उन्हें ही किरासन तेल मुफ्त में मिलेगा।
विज्ञापन

महुला गढ़वल बांध के उत्तर करीब सवा लाख आबादी निवास करती है। महाराजगंज ब्लॉक के 5302 लोगों को बाढ़ आपदा राहत का निशुल्क पांच लीटर मिट्टी का तेल 27 जनवरी दिन शनिवार को वितरित किया जाएगा। हरैया ब्लॉक के 6113 लोगों को किरासन का तेल 28 जनवरी रविवार को वितरित किया जाएगा। पूर्ति निरीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि महाराजगंज ब्लॉक के आराजी अमानी बढय़ा चक, कुढ़ही, अराजीबेरिया, हथियागढ, अराजी सेमरी, आराजी अराजी मलह पुरवा, जजमनजोत, शिवपुर सहित कुल 18 गांव के लोगों को निशुल्क मिट्टी का तेल दिया जाएगा। हरैया ब्लाक के मानिकपुर सोनौरा, जमुआरी, अराजी अजगरा मगर्वी, बांका, बूढनपट्टी, देवारा खास राजा, रोशनगंज सहित कुल 21 गांव को निशुल्क किरासन तेल वितरित किया जाएगा। अजमतगढ़ ब्लॉक के दाम महुला गांव के आपदा प्रभावित लोगों में मिट्टी का तेल वितरित किया जाएगा। कुल 11415 लोगों में किरासन तेल वितरित करना है। पूर्ति निरीक्षक वीरेंद्र यादव और रवि रंजन ने बताया कि सभी आपदा प्रभावित गांवों के उन लोगों को किरासन तेल दिया जाएगा जिनको आपदा प्रभावित पैकेट का वितरण किया गया है। ब्यूरो

अंजान शहीद में हुआ योग शिविर का आयोजन
आजमगढ़। योग मंच द्वारा योगाचार्य देव विजय यादव के द्वारा गुरुवार को अंजानशहीद में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को योग के जरिए निरोग रहने की कला सिखाई गई।
विज्ञापन

इसके साथ ही रेडियो के माध्यम से जनपद के विभिन्न हिस्सों में योग को पहुंचाने के लिए अनजान सहित स्थित सामुदायिक रेडियो केंद्र पर स्टूडियो प्रमुख सुनील यादव और रवि प्रकाश यादव के बीच योग और प्राणायाम के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिसमें रवि प्रकाश यादव ने बताया कि योग और प्राणायाम किसी अच्छे योग शिक्षक के कुशल मार्गदर्शन में करना चाहिए और सूर्योदय से पहले करना चाहिए। योग और प्राणायाम के भीतर इतनी शक्ति है कि व्यक्ति को पूरा जीवन निरोगी रख सकता है। योग लोगों को जोडने का काम करता है योग से व्यक्ति के भीतर सदाचार की भावना उत्पन्न होती है। योग से व्यक्ति की पूरी जीवन शैली बदल जाती है। इस मौके पर सोनू यादव, जय श्री यादव, सर्वेश, दीपचंद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें