फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मना महाराजा बिजली पासी का जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पासी समाज के लोगों ने अखिल भारतीय जनसंघर्ष पार्टी व पासी समाज संगठन के तत्वाधान में गुरुवार को महाराजा बिजली पासी का जन्मदिवस समारोह आयोजित किया। रिक्शा स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पासी समाज के एकजुटता का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष नागेंद्र पासी ने कहा कि हमारे समाज के लोग बहुत ही मजबूत रहे है, वर्तमान में स्थिति जरूर खराब हुई है। पासी समाज को मजबूत बनाने के लिए हमें एकजुट होना होगा। अखिल भारतीय जनसंघर्ष पार्टी समाज के लोगों को जोड़ने में जुटी हुई है। शिवबचन पासी ने कहा कि पासी समाज शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा है। समाज को आगे लाने के लिए हमें अपने बच्चों को शिक्षित करना होगा। जयंती समारोह को रामनाथ पासी, मुखदेव पासी, रामनाथ आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर श्यामा, मनका, सूर्यनरायन, लालचंद, श्यामा देवी, राममूर्ति, आशा, जगदीश, विनोद, रामलखन, सुबाष, राजकुमार, बलई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें