फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन के धक्के से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर के गजोर गांव के पास शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार सड़क किनारे गड्ढे में चला गया। राहगीरों ने काफी देर बाद उसे गड्ढे में पड़ा देखा तो बाहर निकाला। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मेंहनगर के पवनी कला गांव निवासी 55 वर्षीय नरेंद्र सिंह पुत्र स्व. स्वामीनाथ शनिवार की शाम किसी काम से गजोर गांव बाइक से आया हुआ था। वहां से वह घर के लिए निकला ही था कि अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। जिससे वह बाइक समेत सड़क किनारे स्थित गड्ढे में चला गया। कई घंटो तक वह गड्ढे में ही घायल अवस्था में पड़ा रहा। काफी देर बार रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उसे गड्ढे से बाहर निकाला। उसके मोबाइल से ही राहगीरों ने डॉयल नंबरों पर काल कर सूचना देनी शुरू किया। इस बीच एक नंबर नरेंद्र के परिजनों का निकाला और सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन उसे लेकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनगर ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वह गांव पर रह कर खेतीबाड़ी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें