फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर के खुरासो स्थित रामबचन यादव महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन रविवार को हुआ। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने सरस्वती वन्दना से किया। मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री एवं पिछड़ा आयोग अध्यक्ष रामआसरे वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में भाग लेने से बच्चो में देश भक्ति और अनुशासित होकर कार्य करने की सीख मिलती है। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर प्राचार्य सुरेश चन्द्र मिश्रा, चन्द्रकेश प्रजापति, संतोष विश्वकर्मा, डॉ. कनीज फातमा, नैयर रजा, लम्बरदार राय, योगेश उपाध्याय, राजेश, अनीता, विनीत थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें