फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का133वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद डा. संतोष सिंह और जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेसजनों को शाल और पार्टी का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि देश को अहिंसात्मक आंदोलन के माध्यम से देश को आजाद कराने वाले सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह,चंद्रशेखर आजाद जैसे शहीदों का योगदान रहा। आजादी के बाद देश में कांग्रेस ने आर्थिक सुधार के माध्यम से तरक्की किया। जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कांग्रेस के सिद्धांतों और नीतियों पर चलते हुए पार्टी को मजबूत करने का आहवाहन किया। सम्मानित किए गए वरिष्ठ कांग्रेसजनों में रमाकांत तिवारी, संतबक्स सिंह, रामनरेश वर्मा, हरिपाल निषाद, शेख मुर्तुजा बेग, बेगम मसूदा अब्बासी शामिल रही। इस अवसर पर लालसा राय, त्रिभुवन दुबे, बेलाल अहमद, रन बहादुर सिंह, चंद्रपाल यादव, प्रमोद कुमार सिंह, मुन्नू यादव, राना खातून, सत्य प्रकाश मिश्र, सुरेंद्र सिंह, डा. सुधाकर राम, राजेश सिंह पटेल, मुकेश राय, ब्रजेश नंदन पांडेय, प्रतिमा श्रीवास्तव, डा. रमेश चंद्र शर्मा सहित अनेक कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें