फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जन आरोग्य मेले में 3026 मरीजों ने कराया इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जनता को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला हर रविवार को आयोजित किया जाता है। इस रविवार को जिले के 77 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में 3026 मरीजों ने पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
विज्ञापन

इस बार के मेले में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों के साथ ही त्वचा रोग के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय पर जांच और इलाज की व्यवस्था की गई थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए 99 डॉक्टरों और 361 पैरा मेडिकल कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया था। उन्होंने बताया कि कुल 1328 पुरुष, 1278 महिलाएं और 420 बच्चों ने पंजीकरण कराकर जांच कराई।
पंजीकरण के बाद सभी मरीजों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय सलाह व मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि जन आरोग्य मेला सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे आमजन को घर के नजदीक इलाज की सुविधा मिल रही है। विभागीय स्तर पर भी इसके सतत निगरानी और मूल्यांकन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें