खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर बुधवार को क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ के तत्वावधान में ब्रह्मस्थान स्थित सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में दौड़, कुश्ती और बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महत्वपूर्ण योगदान देने वालोें को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रतियोगिता के क्रम मेें कुश्ती 45 किलो में अमृत यादव, 50 किलो में हवलदार, 55 किलो मेें संदीप, 60 किलो में घनश्याम को प्रथम स्थान मिला। वहीं एथेलेटिक्स 3000 मीटर दौड़ में रविंद्र यादव प्रथम, सुरेंद्र यादव को दूसरा, श्यामकुंद को तीसरा स्थान मिला। इसी क्रम में बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालक युगल में यश अग्रवाल और आकाश सिंह ने बाजी मारी। बालिका युगल में वैष्ण्वी और माया ने जीत दर्ज किया।
अंत मेें मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान क्रिकेट सचिव एसके सत्येन, अखाड़ा संचालक कोमल पहलवान, क्रिकेटर मुकेश यादव, खेल प्रमोटर राजेंद्र यादव और सिद्धार्थ सिंह, कबड्डी सचिव प्रेम कुमार राय, जिम्नास्टिक्स सचिव मंगल प्रसाद, हाकी सचिव अबुलैश अहमद, अध्यक्ष कुश्ती संघ राधा मोहन गोयल, महिला कुश्ती प्रमोटर अवधेश यादव, बैडमिंटन अंर्तराष्ट्रीय निर्णायक अजेंद्र राय आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
अंत में क्रीड़ाधिकारी चंद्रमौली पांडेय ने सभी का अभार प्रकट किया। इस मौके पर शंभूनाथ यादव, आनंद देव उपाध्याय, परमहंस सिंह, रमाकांत वर्मा, उपक्रीड़ाधिकारी जवाहर लाल यादव, बृजेंद्र पांडेय, प्रवीन सिंह आदि उपस्थित थे