फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कुश्ती प्रतियोगिता में 30 पहलवानों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
28 जियापुर में आयोजित विशाल दंगल में दमखम और दांव-पेंच का प्रदर्शन करते पहलवान, मुकाबले को देखन
विज्ञापन
क्षेत्र के जियापुर गांव में कुश्ती की लगभग 100 वर्ष पुरानी परंपरा के तहत बुधवार को दंगल का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक दंगल में देश के विभिन्न राज्यों से आए कुल 30 पहलवानों ने अपने दांवपेच से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। आयोजन में क्षेत्र के करीब 20 हजार दर्शक शामिल हुए।
विज्ञापन

दंगल की पहली कुश्ती में प्रिंस पहलवान (करमपुर) ने विकास (तियरा) को पराजित किया। दूसरी कुश्ती में सिकंदर (करमपुर) ने संतोष (वाराणसी) को मात दी। तीसरी कुश्ती में राजेश काला (महाराष्ट्र) ने रोशन यादव (मध्य प्रदेश) को हराकर जीत दर्ज की। महिला वर्ग की कुश्तियों ने भी दर्शकों का खासा ध्यान खींचा।
अंशु यादव (करमपुर) ने आंचल (मिर्जापुर) को हराया, जबकि शिवांगी (गोरखपुर) ने गुड़िया (कानपुर) को पराजित किया।
दंगल की सबसे रोमांचक और शानदार कुश्ती में लकी थापा ने विक्की पहलवान (पंजाब) को शिकस्त दी। जीत के बाद लकी थापा ने नेपाली भाषा में दर्शकों का अभिवादन किया और कुश्ती के दौरान नृत्य करते हुए अपने अनोखे अंदाज से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया, जिस पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में तरवां जिला पंचायत सदस्य केडी राम, प्रेम कुमार सिंह डब्बू, प्यारे सिंह, बृजेश सिंह गुड्डू, महेश मद्धेशिया आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूरन सिंह ने की। वहीं लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पप्पू पूरे दिन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें